मुंबई। अजय देवगन की दृश्यम 2 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक विद्युत जामवाल की फिल्म खुदा हाफिज से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय से कल 9 फरवरी को शादी कर ली। दोनों ने गोवा में शादी के सात फेरे लेकर इंटीमेट वेडिंग में एक-दूसरे को अपना बना लिया।
शिवालिका के ब्राइडल लुक की बात करें तो रेड कलर के एंब्रॉइडर्ड लहंगे में वह बेहद प्यारी लग रही थीं। बता दें कि पिछले साल अभिषेक ने शिवालिका को प्रपोज किया था और तब से दोनों एक-दूसरे के साथ हैं।
लाल जोड़े में शिवालिका बनी दुल्हन
शिवालिका व अभिषेक की शादी की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें दोनों ही मेड फॉर इच अदर लग रहे हैं। शिवालिका की शादी का जोड़ा भी बेहद ही खूबसूरत था, जिसकी डिजाइन देखने से लग रहा था कि उन्होंने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से इसे पिक किया था। हालांकि अभी तक खुद डिजाइनर ने इस बात की जानकारी नहीं दी है।
सीक्वन एंब्रॉइडरी से सजे लहंगे में लगी प्यारी
शिवालिका के रेड कलर के लहंगे पर सिल्वर थ्रेड एंब्रॉइडरी के साथ सीक्वन और बीड्स का काम किया गया था। उन्होंने जिस चोली को पहना था, उसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन दी गई थी और किनारे पर फ्लोरल कढ़ाई के साथ सीक्वन से उसे सजाया गया था। वहीं उन्होंने चोली के साथ मैचिंग एंब्रॉइडरी की घेरदार स्कर्ट पहनी थी, जो बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।
पिछले साल अभिषेक ने किया था प्रपोज
अभिषेक ने पिछले साल 2022 में जुलाई महीने में शिवालिका ओबेरॉय को प्रपोज किया था। दोनों की मुलाकात फिल्म खुदा हाफिज के सेट पर हुई थी और इसके बाद ही प्यार की शुरुआत हुई।