जौनपुर। आईएएस की नौकरी से इस्तीफा देने वाले यूपी के अफसर अभिषेक सिंह ग्लैमर की दुनिया में एंट्री मारने जा रहे हैं। अभिषेक सिंह का बॉलीवुड की हॉट स्टार सनी लियोनी के साथ एक रैप सॉन्ग रिलीज होने जा रहा है। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह जानकारी खुद अभिषेक सिंह ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है।
चर्चित आईएएस अधिकारी व वर्तमान में बांदा जिले की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के पति अभिषेक सिंह सनी लियोनी के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। आईएएस से इस्तीफा देने के बाद अभिषेक सिंह ने सनी लियोनी के साथ रैप सॉन्ग शूट किया है। गाने की शूटिंग पूरी होने की जानकारी देते हुए अभिषेक सिंह ने वीडियो शेयर किया है। पोस्ट किए गए वीडियो में अभिषेक सिंह एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। अभिषेक सिंह ने जौनपुर के लोगों को नवरात्रि और दशहरा की बधाई दी है।
उन्होंने वीडियो में कहा कि जल्द ही सनी लियोनी जौनपुर आ रही है। अभिषेक ने कहा कि मेरे भाइयों, बहनों और बुजुर्गों आज का दिन बड़ा शुभ है। हमने रैप वीडियो की शूटिंग खत्म कर ली है। जिसको मैंने खुद गाया है। हमारी कोई थर्ड पार्टी नहीं है। मुझे उम्मीद है कि आपको ये गाना पसंद आएगा।
बता दें कि अभिषेक सिंह फरवरी 2023 से सस्पेंड चल रहे हैं। सिंह गुजरात में ऑब्जर्वर के रूप में ड्यूटी लगाए जाने के बाद चर्चा में आए थे। सरकारी गाड़ी के आगे फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के चलती उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद उनको राजस्व परिषद में अटैच कर दिया गया, लेकिन फिर उन्होंने 4 अक्टूबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर होने की पुष्टि नहीं हुई है।