नई दिल्ली। आज के समय में सोशल मीडिया हर इंसान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो चुका है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सितारे तक आज के समय में इंटरनेट का भरपूर उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के सेलिब्रिटीज को जितने फायदे हैं, उतने ही नुकसान है।
कई बार बड़े-बड़े सितारों के नाम पर सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी होती है और ऐसा ही कुछ हुआ है ‘गदर 2’ एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ। ‘गदर-2’ में सकीना बनकर बिग स्क्रीन पर लौटीं अमीषा पटेल के नाम पर हाल ही में एक इवेंट कंपनी ने लोगों को चूना लगाने का काम किया। इस फ्रॉड में उनके फैंस न फंसे इस बात को खुद अमीषा पटेल ने सुनिश्चित किया।
इवेंट के पोस्टर पर लगाई अमीषा पटेल की फोटो
दरअसल, बारवानी (मप्र) में एक सेलिब्रिटी अवॉर्ड शो ऑर्गेनाइज किया जा रहा है, जिसमें कई सेलिब्रिटीज के नाम शामिल हैं। इसका एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल का चीफ गेस्ट के तौर पर नाम शामिल किया है।
इतना ही नहीं, इवेंट के पोस्टर पर उनकी फोटो भी लगाई गयी है। अब अमीषा पटेल ने इस इवेंट में अपनी मौजूदगी की खबर को गलत बताया।
एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, “ये सरासर गलत खबर है। ये एजेंट गलत खबर फैला रहा है। मैं इस इवेंट में शामिल नहीं होने वाली हूं। इस झूठे पोस्टर पर बिल्कुल भी यकीन मत कीजियेगा। ये न्यूज गलत और फेक है”।
Fake news guys !!! This Agent is spreading false news !!! I have no such appearance !! Pls do not believe this false poster at alll !!! This news is FALSA N FAKE !!! pic.twitter.com/s19ex5OGcN
— ameesha patel (@ameesha_patel) October 3, 2023