नई दिल्ली। टीवी के सबसे विवादित रियल्टी शो Bigg Boss 16 में अर्चना गौतम को घर से बाहर कर दिया गया है। अर्चना को बिग बॉस ने शिव ठाकरे से फिजिकल फाइट करने के चलते घर से बेघर किया है। अर्चना गौतम बिग बॉस 16 में अपने खेल के कारण काफी लोकप्रियता प्राप्त कर रही थी।
यह भी पढ़ें
क्या बिग बॉस 16 से बाहर होंगे साजिद खान? शर्लिन चोपड़ा ने लगाया यह आरोप
ट्विटर पर 21 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंची काशी की देव दीपावली
अर्चना गौतम की शिव ठाकरे से लड़ाई
दरअसल, अर्चना गौतम अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाई। उनकी शिव ठाकरे से बहस हो गई, जिसने एक शारीरिक लड़ाई का रूप धारण कर लिया। इसके बाद एक्शन बिग बॉस ने लेते हुए अर्चना को लड़ाई शुरू करने के और शिव ठाकरे से फिजिकल फाइट करने के चलते शो से बाहर कर दिया।
अर्चना गौतम का शो के मध्य में निष्कासन हो गया
इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए सुम्बुल तौकीर खान, गोरी नागोरी और प्रियंका चाहत चौधरी नॉमिनेटेड है। इस बीच अर्चना गौतम का शो के मध्य सप्ताह में निष्कासन हो गया है। अब यह देखना है कि क्या इस सप्ताह एक और एलिमिनेशन होगा।
इसके पहले भी हुआ है ऐसा
यह पहली बार नहीं है जब बिग बॉस के घर से कोई शारीरिक लड़ाई करने के चलते बेघर हुआ है। बिग बॉस 13 में मधुरिमा तुली को विशाल आदित्य सिंह के साथ लड़ाई करने के चलते घर से बेघर कर दिया गया था।
आठवें सीजन में पुनीत इस्सर को शो में लड़ाई करने के चलते घर से बेघर किया गया था। हालांकि, बाद में दोबारा उनकी एंट्री हो गई थी। इसके पहले कुशाल टंडन भी एंडी से लड़ाई करने के चलते शो से बेघर हुए थे। उन्हें भी शो में दोबारा आने का अवसर मिला था।
पांचवें सीजन में पूजा मिश्रा को सिद्धार्थ भारद्वाज से लड़ाई के चलते शो छोड़कर जाना पड़ा था। कमाल आर खान भी रोहित वर्मा पर बोतल फेंक कर मारने के चलते शो से बेघर हुए थे।
Bigg Boss 16, Bigg Boss 16 news, Bigg Boss 16 latest news,