मुंबई। बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में दिवाली स्पेशल वीकेंड इस बार मनाया जा रहा है। सलमान खान को डेंगू हो गया है। इसके चलते इस बार का वीकेंड का वार करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। करण जौहर इस दौरान प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता से चन्ना मेरेया गाने पर डांस करने के लिए कहते हैं।
वह कहते हैं कि अंकित गुप्ता अनुष्का शर्मा बनेंगे। प्रियंका चौधरी रणबीर कपूर बनेंगे और दोनों को इस गाने पर डांस करना होगा। इसके बाद दोनों शानदार अंदाज में डांस करते हैं। इस बीच अंकित गुप्ता प्रियंका चौधरी को उठा लेते हैं और डांस करने लगते हैं।
यह भी पढ़ें
अली गोनी ने जैस्मीन को दी घर खरीदने पर बधाई,जल्द करेंगे शादी?
झारखण्ड के चाईबासा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 10 लोगों ने किया गैंगरेप, युवती की हालत गंभीर
कलर्स टीवी ने वीडियो शेयर करने हुए लिखा है, ‘बड़ी खूबी से प्रिया अंकित में पूरा किया करण के दिए हुए टास्क को, आप दोगे कितने मार्क्स इनको।’ ट्विटर पर यह वीडियो वायरल हो गया है। इसे 16 हजार से ज्यादा लाइक मिले हैं।
दोनों ही टेलीविजन कलाकार है
वीडियो में प्रियंका चौधरी ने काले कलर की साड़ी पहन रखी है और उन्होंने सेहरा पहन रखा है। वहीं अंकित गुप्ता ने कुर्ता पायजामा पहन रखा है और उन्होंने सिर पर एक ओढ़नी ले रखी है। दोनों गाने में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता दोनों ही टेलीविजन कलाकार है। दोनों बिग बॉस में करीब आ गए हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद आती है। इस बीच कलर्स ने एक और वीडियो शेयर किया था।
इसमें करण जौहर घरवालों से पूछते हैं कि कौन सा एक खिलाड़ी है, जिसे मन को साफ करने की आवश्यकता है। इस पर कई लोग प्रियंका चौधरी का नाम लेते हैं। लोग उन पर पानी का फव्वारा मार कर अपना अनुभव भी बताते हैं।
Bigg Boss 16, Bigg Boss 16 news, Bigg Boss 16 latest news,