मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपने पहले बच्चे का 24 मार्च, 2025 को स्वागत किया है। शादी के दो साल बाद सुनील शेट्टी की बेटी ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। कपल ने खुद ये खुशखबरी अपने सोशल मीडिया पर एक क्यूट पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है। अथिया शेट्टी ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। अब अथिया और केएल एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं। बता दें, अथिया ने 8 नवंबर 2024 को प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी और बताया कि अप्रैल 2025 में बेबी को जन्म देंगी।
अथिया और राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा, ‘ब्लेस्ड विद बेबी गर्ल. 24.03.2025।’ जैसे ही इस कपल ने यह खबर शेयर की, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। सबसे पहले उन्हें बधाई देने वालों में कियारा आडवाणी, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, मृणाल ठाकुर थे। वहीं नाना बने सुनील शेट्टी ने भी अपनी बेटी-दामाद को बधाई देते हुए अपनी खुशी जाहिर की। एक्ट्रेस का ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है।