नई दिल्ली। मशहूर टेलीविजन सीरीज ‘फ्रेंड्स’ (FRIENDS) में चैंडलर बिंग बनकर पूरी दुनिया को हंसाने वाले मैथ्यू पेरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 54 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अचानक हुई उनकी मौत की खबर से उनके फैंस के साथ साथ बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी हैरान हैं। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
घर में पाए गए मृत
जानकारी के मुताबिक, एमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट होने होने वाले एक्टर मैथ्यू पेरी शनिवार को लॉस एंजलिस में अपने घर में मृत पाए गए। उनकी मौत की वजह हॉट टब में डूबना बताया जा रहा है।
सेलेब्स ने जताया दुख
90 के दशक के हिट सिटकॉम सीरीज ‘फ्रेंड्स’ में मैथ्यू ने चैंडलर बिंग का रोल प्ले किया था। उनके निधन पर कई सेलेब्स ने दुख जताया है।
1994 में आई फिल्म ‘पैरलल लाइव्स’ में उनके साथ स्क्रीनस्पेस शेयर करने वालीं मीरा सोरविनो ने उनके निधन पर हैरानी जताई है।
पेरी की मां के रूप में फेमस मॉर्गन फेयरचाइल्ड ने कहा कि पेरी की मौत की खबर से उनका दिल टूट गया है। आज हमने शानदार अभिनेता खो दिया।
बॉलीवुड वालों का भी टूटा दिल
मैथ्यू पेरी ने हिंदी सिनेमा के सितारों पर भी अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी थी। रणवीर सिंह ने उनकी फोटो शेयर कर उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया। कियारा आडवाणी ने भी मैथ्यू निधन की मौत पर दुख जताया है।
करीना कपूर खान ने मैथ्यू पेरी की फोटो के साथ एक स्वीट कन्फेशन भी किया। उन्होंने लिखा, ‘चांडलर हमेशा रहेगा।’ उन्होंने लिखा ‘मैं जानती हूं कि मेरे भी बुरे दिन होते हैं लेकिन फिर मुझे याद आता है मेरे पास कितनी क्यूट स्माइल है।’