नई दिल्ली। रोहित शेट्टी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म सर्कस सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इसके बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ‘करंट लगा रे’ गाना भी जारी कर दिया गया। वहीं, अब शुक्रवार को सर्कस का रोमांटिक नंबर ‘सुन जरा’ रिलीज कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें
अयोध्या के महंत का भड़काऊ बयान- उन सिनेमाघरों को फूंक दें जहां लगे ‘पठान’
आतंकी संगठन आईएस ने ली अफगानिस्तान के होटल में हुए हमले की जिम्मेदारी
60 के दशक को किया रीक्रिएट
सर्कस के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने फिल्म के इस गाने में रेट्रो स्टाइल रीक्रिएट किया है। फिल्म की कहानी भी 60 के दशक के गिर्द-गिर्द बुनी गई है। सुन जरा एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसे सिंगर पापोन और श्रेया घोसाल ने अपनी आवाज दी है। वहीं, गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं।
जुड़वा भाइयों की कहानी है सर्कस
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सर्कस विलियम शेक्सपियर के नाटक ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर आधारित है। सर्कस में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म चार बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अनाथालय में रहते हैं, लेकिन बड़े होते-होते ये बिछड़ जाते हैं। हालांकि, किस्मत ऐसा खेल खेलती है कि ये चारों एक बार मिल जाते हैं।
क्रिसमस पर होगी रिलीज
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सर्कस 1982 में आई कल्ट फिल्म अंगूर की याद दिलाती है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ वरुण शर्मा भी डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और वरुण शर्मा के अलावा संजय मिश्रा, जॉनी लीवर भी अहम किरदारों में हैं। सर्कस क्रिसमस के नजदीक 23 दिसंबर को रिलीज होगी।
Comedy drama film Circus, Comedy drama film Circus song, Comedy drama film Circus song release,