पटना। फिल्म निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी मां शोभा कपूर को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। XXX वेब सीरीज मामले में फिलहाल एकता और शोभा कपूर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। उन्हें गिरफ्तारी से फौरी राहत मिली है।
यह भी पढ़ें
उम्रदराज लोगों में भी होता है दोस्ती का जुनून- फिल्म ऊंचाई की यही है कहानी
नोएडा: सात महीने के नवजात को कुत्ते ने नोच खाया, अस्पताल में तोड़ा दम
अदालत ने शिकायतकर्ता को भी नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। मामले की अगली सुनवाई दिसंबर में होगी, तब तक एकता कपूर को बेगूसराय कोर्ट में जाने की भी जरूरत नहीं है।
गौरतलब है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखी जाने वाली XXX वेब सीरीज के कंटेंट को लेकर काफी विवाद हुआ। बिहार के बेगूसराय में एक पूर्व सैनिक ने एकता कपूर के खिलाफ केस किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि XXX वेब सीरीज के एक एपिसोड में सैनिक की पत्नी को लेकर दुर्भावनापूर्वक सीन दिखाए गए, जिससे पूरी सैनिक कम्युनिटी की भावनाएं आहत हुई हैं।
बेगूसराय कोर्ट ने पिछले महीने एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया। इसके बाद टीवी प्रोड्यूसर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। एकता और शोभा कपूर की ओर से निचली अदालत के वारंट के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की गई। जहां से अब उन्हें कुछ समय के लिए राहत मिल गई है।
Ekta Kapoor, Ekta Kapoor news, Ekta Kapoor latest news,