मुंबई। बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर उनकी एक्स वाइफ आलिया सिद्दीकी ने रेप का गंभीर आरोप लगाया है। आलिया ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे नवाजुद्दीन पर रेप का आरोप लगा रही हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ आलिया सिद्दीकी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो एक्टर पर बेहद गंभीर आरोप लगाती नजर आईं। वीडियो में आलिया सिद्दीकी रोते हुए कह रही हैं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी उनसे उनके बच्चे छीनना चाहते हैं। आलिया ने एक्टर पर रेप का आरोप लगाते हुए मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है।
View this post on Instagram
आलिया ने ये भी दावा किया कि ‘वह आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। उनका कहना है कि एक्टर अपनी पावर का मिसयूज कर रहे हैं और उन्हें हर तरीके से कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा आप पैसों से कुछ भी खरीद सकते हैं लेकिन बच्चों को उनकी मां से नहीं छीन सकते। आपने कभी मुझे अपनी पत्नी नहीं माना जबकि मैं हमेशा आपको अपना पति कहती आई हूं। मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि फैसला मेरे हक में आएगा।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- एक महान एक्टर जो महान इंसान बनने की कोशिश किया करता है अक्सर। उसकी बेरहम मां जो मेरे मासूम बच्चे को नाजायज बोलती है और ये घटिया आदमी चुप रहता है। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कल ही इसके खिलाफ रेप की शिकायत (प्रूफ के साथ) दर्ज कराई है। कुछ भी हो जाए इन बेरहम हाथों में अपने मासूम बच्चों को नहीं जाने दूंगी।