बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का पहला गाना रिलीज़ कर दिया गया है। गाने का टाइटल ‘ढोलीड़ा’ है। इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही आलिया भट्ट के दमदार डांस मूव्स की भी जमकर तारीफ की जा रही है। ये गाना एक गुजरती सांग है जिसमे गरबा डांस फॉर्म को दर्शाया गया है।

आलिया ने दिखाया गरबे का दम

बता दें कि गाने की शुरुआत संजय लीला भंसाली के आइकोनिक गुजराती म्यूजिक से होती है। आलिया ने गाने में काफी दमदार डांस परफॉरमेंस दी है। जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता है, आलिया का डांस और इंटेंस होता जाता है। इस गाने में एक्ट्रेस पहली बार गरबा करते हुए नज़र आ रही हैं।
धमाकेदार एक्टिंग से जीता दिल

आलिया वाइट साड़ी पहनकर स्वैग में डांस करती दिखती हैं। गाने में उन्होंने गुलाल भी खेला है। आलिया के डांस में उनकी मेहनत साफ दिखाई दे रही है। 2 मिनट पर गाने में आलिया ने गजब की परफॉर्मेंस दी है। यहां लिरिक्स में चंडी और चामुंडा देवियों के नाम लिए गए हैं।