मुंबई। बॉलीवुड फिल्मों के इस बुरे दौर में आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टारों की फिल्मे क्रमशः लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है। रिलीज के एक हफ्ते में दोनों फिल्मों का कलेक्शन मिलाकर भी 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में नाकाम रहा है। सवाल यह है कि आने वाले समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री की इकॉनमी का क्या होगा?
sacnilk.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुपरस्टार आमिर खान और अक्षय कुमार की हालिया रिलीज बॉक्स ऑफिस पर एक्सटेंटिड वीकेंड पूरा कर लिया है और इतने दिनों में फिल्म का कलेक्शन वाकई उम्मीद से भी कम है। दोनों फिल्मों का कंबाइंड कलेक्शन लगभग 90 करोड़ है। इतने दिनों में दो फिल्मों की कमाई मिलाकर भी 100 करोड़ आंकड़ा नहीं छू पाई है, जबकि दोनों सुपरस्टार हैं व इनकी फ़िल्में सफलता की गारंटी मानी जाती हैं।
लाल सिंह चड्ढा ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 10 दिनों में भारत में लगभग ₹ 54.19 करोड़ की कमाई की। रिलीज के 11वें दिन फिल्म ने सभी भाषाओं (शुरुआती अनुमान) से 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह अब तक लाल सिंह चड्ढा की कमाई ₹ 55.89 करोड़ है।
अब तक देशभर में कुल कमाई-
पहला दिन: 11.70 करोड़ रुपये
दूसरा दिन: 7.26 करोड़ रुपये
तीसरा दिन: 9 करोड़ रुपये
चौथा दिन: 10 करोड़ रुपये
पांचवा दिन: 7.87 करोड़ रुपये
छठवां दिन: 2.10 करोड़ रुपये
सातवां दिन: 1.70 करोड़ रुपये
आठवां दिन: 1.35 करोड़ रुपये
नौवां दिन: 1.25 करोड़ रुपये
दसवां दिन: 1.54 करोड़ रुपये लगभग
ग्यारहवें दिन 1.70 करोड़ (शुरुआती अनुमान)
फिल्म ‘रक्षा बंधन’ की बात करें तो फिल्म ने 10 दिन में टोटल 42.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह दोनों फिल्मों की 10 दिन की टोटल कमाई 54.19+42.30= 96.49 रुपये ही हो पाई है।