नई दिल्ली। विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म गोविंदा नाम मेरा (Movie Govinda Naam Mera) का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
यह भी पढ़ें
लगातार बढ़ रही ‘दृश्यम 2’ की कमाई, चौथे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
सर्दियों में इस तरह बढ़ाएं रोगों से लड़ने की क्षमता
फिल्म में तीनों स्टार बिल्कुल अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। गोविंदा नाम मेरा में कियारा आडवाणी, विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही हैं। फिल्म से अब एक्ट्रेस के गाने बिजली का टीजर सामने आया है, जो एक डांस नंबर है।
बिजली बन कियारा ढहाएंगी कहर
गोविंदा नाम मेरा का यह गाना शुक्रवार को रिलीज हो रहा है। रिलीज से पहले गाने की झलक शेयर की गई है। टीजर में विक्की कौशल, बिजली को इंट्रोड्यूस करते हुए दिख रहे हैं। वहीं, कियारा हॉट देसी लुक में नजर आ रही हैं। गोविंदा नाम मेरा का यह गाना एक आइटम सॉन्ग है, जिसमें कियारा और विक्की की केमिस्ट्री देखने लायक है।
यहां देखें वीडियो
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म सिनेमाघरों की बजाए ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 16 दिसंबर को स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है।
गोविंदा नाम मेरा की कहानी
फिल्म में विक्की कौशल एक स्ट्रग्लिंग कोरियोग्राफर गोविंदा के किरदार में हैं, जिसकी पर्सनल लाइफ में भूचाल आया हुआ है क्योंकि वो घरवाली और बाहरवाली के बीच फंसा हुआ है। भूमि पेडनेकर एक्टर विक्की कौशल की बीवी गौरी के किरदार में है, जबकि कियारा आडवाणी गर्लफ्रेंड बनी है।
Movie Govinda Naam Mera song teaser released, Movie Govinda Naam Mera,