इंफाल/कोटा। 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट विनर की घोषणा कर दी गई है। राजस्थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 विनर का ताज अपने सिर पर सजा लिया है। नंदिनी गुप्ता को विनर घोषित किया गया है। दिल्ली की श्रेया पूंजा और मणिपुर की स्ट्रैल थौनाओजम लुवांग फर्स्ट और सेकेंड रनर-अप अनाउंस किया गया है।
मिस इंडिया 2023 का ग्रैंड फिनाले मणिपुर की राजधानी इंफाल में हुआ था। इवेंट में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और नेहा धूपिया जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की। नंदिनी गुप्ता को मिस इंडिया 2022 की विनर रहीं सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया।
कौन हैं नंदिनी गुप्ता
कोटा के कैथून की रहने वाली नंदिनी गुप्ता सिर्फ 19 साल की हैं। मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड ब्यूटी पीजेंट में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई कोटा के सेंट पॉल सीनियर सेकेंड्री स्कूल और हायर एजुकेशन मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से की।
नंदिनी गुप्ता ने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है। नंदिनी स्कूल में भी काफी एक्टिव रही हैं। वह स्कूल में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं और इवेंट्स में हिस्सा लेती थीं।
कोटा डोरिया आर्ट को प्रमोट करना चाहती है नंदिनी
हाल ही में एक इंटरव्यू में नंदिनी गुप्ता ने बताया था कि वो उनका सपना मिस इंडिया का खिताब जीतने के साथ अपने शहर और कैथून के लिए कुछ करना चाहती है। इस इंटरव्यू में नंदिनी ने कोटा डोरिया आर्ट को प्रमोट करने की बात की थी।
प्रियंका चोपड़ा को मानती हैं रोल मॉडल
नंदिनी गुप्ता एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को अपना आदर्श मानती हैं। प्रियंका चोपड़ा 2000 में मिस वर्ल्ड विनर रही थीं। नंदिनी ने को बताया कि जिस तरह प्रियंका ने देश ही नहीं विदेश में भी नाम रोशन किया है, वह इंस्पायरिंग है।