नई दिल्ली। 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है। अजय देवगन ने तान्हाजी द अनसंग वॉरियर के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है जबकि बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड तुलसीदास जूनियर ने जीता है। इस इवेंट का आयोजन भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से किया जाता है। ये PIB के सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव टेलीकास्ट हुआ।
यहां देखें राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 की पूरी लिस्ट
- बेस्ट एक्टर – अजय देवगन (तान्हाजी द अनसंग वॉरियर) और साउथ एक्टर सूर्या (Suriya)
- बेस्ट हिंदी फिल्म- तुलसीदास जूनियर
- बेस्ट एक्ट्रेस – अपर्णा बालामुरली (Soorarai Pottru के लिए)
- बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर – बिजू मेनन (AK Ayyappanum Koshiyum के लिए)
- बेस्ट गीतकार- मनोज मुन्तशिर (फिल्म ‘सायना’ के लिए)
पिछले साल इन हस्तियों ने जीता था राष्ट्रीय पुरस्कार
पिछले साल की बात करें तो दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की ‘छिछोरे’ को बेस्ट मूवी, कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस और मनोज बाजपेयी व साउथ एक्टर धनुष को बेस्ट एक्टर के लिए चुना गया था।
इस वजह से दिया जाता है नेशनल अवॉर्ड
कला, संस्कृति, सिनेमा और साहित्य के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले कलाकारों को नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया जाता है। कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए इसकी शुरुआत हुई थी।
इन कैटेगरी में दिए जाते हैं अवॉर्ड
श्रेणियों की बात करें तो हिंदी, बंगाली, कन्नड़, मराठी, मणिपुरी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, छत्तीसगढ़ी, हरियाणवी, खासी, मिसिंग, तुलु और पनिया भाषा के लिए बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया जाता है।
कंगना को चार बार मिला अवॉर्ड
साल 2021 में कंगना रनौत को ‘मणिकर्णिका’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। ये उनका चौथा अवॉर्ड था। इससे पहले उन्हें ‘क्वीन’, ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘फैशन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।