नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर एक महीने से राज कर रही फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ साल 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है। फिल्म के प्रति लोगों की दीवानगी को देखते हुए अब मेकर्स ने एक बड़ी खुशखबरी सुनाई है। फिल्म की मुख्य किरदार एक्ट्रेस अदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर बताया कि टिकट प्राइस काफी कम कर दिए गए हैं।
कम हुए टिकट प्राइस
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर किया कि उन्हें कई फैंस ने बताया कि उन्होंने द केरल स्टोरी फिल्म को दूसरी और तीसरी बार भी देखा। अब खुशखबरी यह है कि फिल्म को 99 रुपये में भी देख सकते हैं। इस अपडेट के सामने आने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
अदा शर्मा ने शेयर की बीटीएस फोटोज
इस पोस्ट के अलावा एक्ट्रेस ने फिल्म के सेट से कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज के कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने उन्हें व उनकी टीम को टिकट प्राइस कम करने पर थैंक्यू कहा है। साथ ही ढेर सारे लोगों ने उनका सच्चाई को बयां करने वाली ऐसी फिल्म को दिखाने के लिए भी शुक्रिया अदा किया है।
कितनी हुई ‘द केरल स्टोरी’ की कमाई?
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी ‘द केरल स्टोरी’ ने पहले वीक में 81.14 करोड़ कमाए थे। दूसरे वीक में 90.58 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे में 41.75 करोड़, और चौथे में 18.25 करोड़ कमाए। पांचवे हफ्ते के 33वें दिन फिल्म ने 0.75 करोड़ की कमाई की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी’ ने 237.62 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 292.50 करोड़ के पार हो चुका है।