मुंबई। मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन-1 (PS-1) के रिलीज के 9वें दिन शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 60 प्रतिशत जंप देखने को मिला। ऐश्वर्या राय, विक्रम चियान की ये पीरियड़ ड्रामा फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासकर तमिलनाडु में ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और अब फिल्म ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें
पीएस 1 का पूरी दुनिया में बजा डंका, कमाई 200 करोड़ से ज्यादा
दिग्गज एक्टर अरुण बाली का निधन, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
रिलीज के 9वें दिन पोन्नियिन सेलवन-1 ने बॉक्स-ऑफिस पर 14-15 करोड़ रुपये की कमाई कर वर्ल्डवाइड 355 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है। इस तरह से पोन्नियिन सेलवन ने साल की देसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म रही ‘द कश्मीर फाइल्स’ के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। द कश्मीर फाइल्स का लाइफटाइम कलेक्शन 340 करोड़ रुपये था।
Ponniyin Selvan के दूसरे पार्ट में हो सकता है ये खास
कल्कि कृष्णमूर्ति की साल 1955 में आए एतिहासिक नोवले पर बेस्ड पोन्नियिन सेलवन-I दक्षिण भारत के एक शक्तिशाली राजा अरुलमोझीवर्मन (जयम रवि द्वारा अभिनीत) के शुरुआती दिनों की कहानी है, जो महान चोल सम्राट राजराजा चोल I सम्राट का रोल अदा करने वाले एक्टर रवि को इस बात की उम्मीद है कि फिल्म के दूसरे भाग में उन्हें एक बड़ा किरदार ऑफर हो सकता है।
बता दें पोन्नियन सेलवन को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से पॉजिटिव रिव्यू मिला है। इसके अलावा अल्लिराजा सुबास्करन के बैनर लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी पोन्नियिन सेलवन- I तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की गई है। इसके अलावा उस्ताद एआर रहमान ने सिनेमेटोग्राफर रवि वर्मन के साथ मिलकर इस फिल्म का संगीत दिया है।