जानी-मानी अभिनेत्री रवीना टंडन के पिता और निर्देशक रवि टंडन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वो 86 साल के थे। रवि टंडन ने शुक्रवार की सुबह मुंबई के जुहू स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। वो बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। रवीना टंडन ने एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी।

एक्ट्रेस ने 4 थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में वो पिता का हाथ पकड़े चल रही हैं। दूसरी तस्वीर उनके बचपन की है। उनके पिता ने उन्हें गोद में लिया हुआ है। तीसरी फोटो में वो पिता के साथ एक इवेंट में बैठी हुई हैं और चौथी फोटो में रवीना अपने पिता के गाल पर किस कर रही हैं।
You will always walk with me , I will always be you, I’m never letting go. Love you papa. pic.twitter.com/y7ipML09hO
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) February 11, 2022
फोटोज के साथ रवीना टंडन ने भावुक पोस्ट लिखा है। रवीना कहती हैं कि वे उनके साथ ही रहेंगे और हमेशा प्यार करती रहेंगी। उन्होंने लिखा, ‘आप हमेशा मेरे साथ चलेंगे, मैं हमेशा आपके जैसी रहूंगी। मैं कभी आपका साथ नहीं छोडूंगी। लव यू पापा।’