मुंबई। बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, शाहरुख के बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स केस में NCB की तरफ से क्लीन चिट मिल गई है।
बता दें कि आर्यन को बीते वर्ष 2 अक्टूबर की रात को मुंबई के क्रूज शिप के टर्मिनल से पकड़ा गया था। आर्यन के साथ उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी एनसीबी ने गिरफ्तार किया था।
कुछ दिनों तक आर्यन खान एनसीबी की कस्टडी में रहे थे। इसके बाद 7 अक्टूबर को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। 30 अक्टूबर को आर्यन खान को जमानत मिली थी।
इस बीच शाहरुख खान ने बेटे को जेल से बाहर निकालने के लिए हर मुमकिन कोशिश की थी। वह वकीलों से मिलते रहते थे। इतना ही नहीं वह कई बार गौरी के साथ आर्यन से मिलने जाते थे। इसके बाद आर्यन के घर आने के बाद उन्होंने अपने घर मन्नत को सजा दिया था।
सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने आर्यन का सपोर्ट किया और उनको लेकर पोस्ट करते रहते थे। वहीं कुछ ऐसे भी सेलेब्स थे जिन्होंने आर्यन का विरोध किया था। उस वक्त बॉलीवुड 2 गुट में बंट गया था।