आज यानि 27 दसंबर को बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान का जन्मदिन है। सलमान खान अब 56 साल के हो गए हैं। एक्टर ने देर रात पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। बता दें कि रविवार को क्रिसमस सेलिब्रेट करते वक़्त सलमान को सांप ने काट लिया था।
सांप के काटने के बाद वो अस्पताल में भर्ती भी हुए थे। हालांकि अगली सुबह 9 बजे वे अपने फार्महाउस लौट आए थे और उनकी तबियत में सुधर भी था। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे थे कि सलमान इस बार शयद अपना जन्मदिन ना मना कर आराम करें। जानकारी के मुताबिक सलमान ने अपने खास दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ अपना बर्थडे मनाया।
इसके बाद सलमान मीडिया के भी सामने आए और उन्हें पोज दिया। उनके फार्महाउस से कई वीडियोज और तस्वीरें सामने आई हैं जहां पैपराजी की भीड़ जुटी थी। सलमान ने खास मौके पर ब्लैक जैकेट पहनी थी, साथ ही भाईजान ने ब्लैक टीशर्ट और ब्राउन पैंट पहनी। सलमान गेट के बाहर आते हैं उन्हें देखकर एक फोटोग्राफर ने कहा- ‘भाई, लवली स्माइल।’ सलमान उनकी ओर देखकर मुस्कुराते हैं और कहते हैं, ‘सांप काटने के बाद ऐसा स्माइल बहुत डिफिकल्ट (मुश्किल) होता है।’ मीडिया ने सलमान के लिए ‘बार बार दिन ये आए’ गाना गा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी।