मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को घर में घुसकर मारने की धमकी दी गई। उनकी कार को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई के वर्ली में ट्रैफिक विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर फोन कर शख्स ने सलमान को मारने की बात कही। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
हैरान करने वाली बात ये भी है कि आज से ठीक एक साल पहले सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की गई थीं। 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 4 राउंड फायरिंग हुई थी। लॉरेंस गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। अब ठीक एक साल बाद सलमान को फिर से जाने से मारने की धमकी दी गई।
लॉरेंस गैंग से लगातार मिल रही धमकियों पर सलमान खान ने कुछ समय पहले ही पहली बार चुप्पी तोड़ी। फिल्म ‘सिकंदर’ की प्रेस मीट में एक्टर ने कहा कहा था-भगवान-अल्लाह ने जितनी उम्र लिखी होगी, उतनी जरूर जिएंगे। सिक्योरिटी बढ़ाई जाने पर सलमान ने कहा, ‘कभी-कभी इतने लोगों को साथ लेकर चलने से दिक्कत हो जाती है।’