नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर अपने खिलाफ हुए नस्लवादी कॉमेंट का ऐसा जवाब दिया है जिस पर हर हिन्दुस्तानी गर्व करेगा। सतीश शाह ने इस गर्व से भरे जवाब की जानकारी ट्विटर पर भी शेयर की, जिसे लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
क्या था कॉमेंट
अपने ट्वीट में सतीश शाह ने बताया है कि हीथ्रो स्टाफ हैरान होकर अपने साथी कर्मचारी से यह सवाल कर रहे थे कि आखिर ये लोग कैसे फर्स्ट क्लास अफोर्ड कर सकते हैं? सतीश शाह ने उन्हें गर्व से भरा जवाब भी दिया। सतीश शाह ने बताया, मैंने उन्हें प्राउड स्माइल के साथ जवाब दिया- क्योंकि हम इंडियंस हैं।
I replied with a proud smile “because we are Indians” after I overheard the Heathrow staff wonderingly asking his mate”how can they afford 1st class?”
— satish shah🇮🇳 (@sats45) January 2, 2023
सतीश शाह के इस ट्वीट को लोग सोशल मीडिया पर खूब लाइक और रीट्वीट भी कर रहे हैं। सतीश शाह के इस ट्वीट पर लोगों ने जय हिंद कहकर उनका स्वागत किया है। इसके अलावा काफी लोगों ने अपने साथ हुई ऐसी ही घटनाओं को याद भी किया है।
लोग सुझाने लगे आगे की कई और लाइनें
कई लोगों ने उन्हें आगे की एक-आध लाइनें और सुझाई हैं। एक ने कहा है- अगली बार प्लीज एक लाइन और ऐड कीजिएगा और कहिएगा कि आज वो लोग जो कुछ भी अफोर्ड कर पा रहे हैं वो इंडिया के पैसों की वजह से ही है, जो उनके पूर्वजों ने यहां से लूटा है।
एक ने कहा- उनसे कहते कि तुम आकर हमारा दिल्ली और हैदराबाद के एयरपोर्ट देखो तब पता लगेगा कि हीथ्रो कहां टिकता है।
लोगों ने किया समर्थन
इस खबर को लिखे जाने तक इस ट्वीट को करीब 5 लाख 48 हजार व्यूज़ मिल चुके हैं और 608 लोगों ने इसे रीट्वीट भी किया है। इसके अलावा 7 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
Satish Shah, Satish Shah latest news, Satish Shah news,