मुंबई सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी कल 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए। इनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शादी के बाद ये कपल दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेगा। इसलिए दोनों जल्द ही जैसलमेर से दिल्ली रवाना होंगे।
दिल्ली में 9 और मुंबई में 12 तारीख को होगा रिसेप्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा आज 8 फरवरी को जैसलमेर से एक प्राइवेट जेट लेकर दिल्ली में सिद्धार्थ के घर जाएंगे। वे 9 फरवरी को अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन देंगे। इसके बाद वो 10 फरवरी को मुंबई वापस लौट आएंगे और फिर 12 फरवरी को इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस होंगे मेहमान
मेहमानों के नामों की बात करें तो लिस्ट में बॉलीवुड के टॉप सेलेब्स शामिल हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ सिद्धार्थ और कियारा की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हो सकती हैं। इनके अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सहित कई हस्तियां भी अपनी मौजूदगी से पार्टी की रौनक बढ़ा सकती हैं।
साल 2021 में शुरू हुई थी लव स्टोरी
बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी साल 2021 में ‘शेरशाह’ के सेट पर शुरू हुई थी। ये इनकी साथ में पहली फिल्म थी। दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर पब्लिकली मुहर नहीं लगाई, लेकिन दोनों अक्सर स्पेशल मौकों पर साथ ही नजर आते थे, जिसके कारण इनके अफेयर की खबरें छाई रहती थीं।
siddharth malhotra and kiara advani marriage, siddharth and kiara marriage, siddharth malhotra kiara advani marriage,