नई दिल्ली। आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबर है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। वहीं सुनील शेट्टी ने भी कहा है कि उनकी बेटी जिससे चाहे शादी कर सकती है। वैसे भी केएल राहुल अच्छा लड़का है।
एक बिजनेस इवेंट के दौरान ईटाइम्स से बातचीत में सुनील शेट्टी ने कहा,’वह मेरी बेटी है, वह कभी न कभी शादी करेगी। मैं चाहता हूं कि मेरे बेटे की भी शादी हो जाए, जितनी जल्दी हो उतना अच्छा है। यह उनकी पसंद है। जहां तक केएल राहुल की बात है तो मैं उस लड़के से प्यार करता हूं। यह उन्हें तय करना है कि वे क्या करना चाहते हैं क्योंकि समय बदल गया है। बेटी और बेटा दोनो ही जिम्मेदार है। मैं चाहूंगा कि वे फैसला लें। मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।’
आपको बता दें कि सुनील शेट्टी का परिवार साउन इंडियन है और केएल राहुल भी दक्षिण भारत से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में मीडिया में खबरें हैं कि आथिया और केएल राहुल की शादी दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार होगी। हालांकि, इन खबरों पर सुनील शेट्टी ने अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।