साउथ फिल्म इंडस्ट्री के थलाइवा रजनीकांत की तबियत बिगड़ गई है। गुरुवार को एक्टर की तबियत बिगड़ने से उन्हें चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें केवल रूटीन चेक अप के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। रजनीकांत कल तक अस्पताल में रहेंगे, और उसके बाद घर वापस लौट जाएंगे।
फैंस कर रहे ठीक होने की दुआ
बता दें कि एक्टर की पत्नी लता ने कहा कि, ‘ यह थलाइवा का रूटीन मेडिकल चेकअप है।’ उनके प्रशंसकों और फैंस ने उनकी सलामती और जल्द ठीक होने के लिए दुआएं करना शुरू कर दिया है। दरअसल राज्ञ्निकान्त हर साल अपने रेगुलर चेक अप के लिए अमेरिका जाते हैं। इस साल भी थलाइवा 18 जून को अमेरिका गए थे। वो वहां तीन हफ़्तों के लिए रुके थे।
रूटीन चेक अप के लिए गए हैं अस्पताल
बता दें कि रजनीकांत कि सेहत पिछले साल दिसंबर महीने में बिगड़ गई थी। उन्हें ब्लड-प्रेशर में उतार-चढ़ाव और थकान की परेशानी हुई थी। इसी के चलते उन्होंने पॉलिटिक्स में अपनी एंट्री को रोक दिया था। साथ ही साल 2016 में थलाइवा का अमेरिका में किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था।
Also Read-आर्यन की ज़मानत के बाद छलके शाहरुख़ की आखों में ख़ुशी के आंसू