मुंबई। बॉलीवुड में ऐसी कम ही फिल्में रही हैं, जिन्हें वैश्विक स्तर पर सफलता मिली है। कई फिल्में न सिर्फ क्रिटिक द्वारा सराही गई, बल्कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तगड़ी कमाई की। ऐसी ज्यादातर फिल्मों का बजट काफी कम रहा। इन फिल्मों की कहानियों ने लोगों का दिल जीता और दिगाम में घर कर गईं। आज ऐसी ही एक फिल्म के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इस फिल्म को मामुली से बजट में तैयार किया गया। फिल्म में किसी भी बड़े सितारे को कास्ट नहीं किया गया। इसके बावजूद ये फिल्म वो कर दिखाई जो कई मल्टी स्टारर, सुपरस्टार वाली बड़े बजट की फिल्में नहीं कर पातीं। इस फिल्म को असल सफलता भारत नहीं बल्कि विदेशी सरजमी पर मिली।
15 करोड़ रुपये के छोटे से बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 912 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की। इस फिल्म की लीड हीरोइन एक चाइल्ड एक्ट्रेस थी। अपने करियर में दो ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर ये सबसे सफल एक्ट्रेस बन गई थीं। बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में इन्होंने दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसी बड़ी एक्ट्रेसेज को भी पीछे छोड़ दिया था। क्या अब आप समझ पाए कि आखिर हम किस हसीना के बारे में बात कर रहे हैं। अगर अब भी आप नहीं समझे हैं तो आपको बड़ा हिंट देते हैं। लगातार सफल फिल्में दे रही इस एक्ट्रेस ने अचानक ही एक दिल बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान कर दिया। वो हमेशा के लिए धर्म की राह पर निकल पड़ी। जी हां, अब आप शायद वहां तक पहुंच गए हैं जहां हम आपको पहुंचाना चाहते थे। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि जायरा वसीम हैं। रही बात फिल्म की तो ये 2017 में रिलीज हुई ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ है।
फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में जायरा वसीम जब नजर आई तो वो सिर्फ 16 साल की थीं। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आमिर खान और किरण राव ने प्रोड्यूस किया था। इसमें मेहर विज और राज अर्जुन भी एक्टिंग करते नजर आए थे। सपोर्टिंग किरदार में दोनों को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में आमिर का भी एक कैमियो रोल था। फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की कहानी एक युवा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ होता है और इस्लाम की बंदिशों के चलते वो अपने टैलेंट को निखारने और एक मंच पर लाने से डरती हैं।