नई दिल्ली। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की हालिया रिलीज फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) को सिनेमाघरों में लगे हुए दो हफ्तों से ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन फिल्म 100 करोड़ के आसपास पहुंचने में भी नाकाम दिख रही है।
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने वाली विक्रम वेधा से उम्मीद जताई गई थी कि फिल्म धीरे ही सही, लेकिन अपनी लागत निकाल लेगी।
यह भी पढ़ें
‘बहू’ ने मचाई धूम, ‘ससुर जी’ पड़े फीके, जानें ps-1 व गुडबाय का BO कलेक्शन
उप्र: योगी कैबिनेट की बैठक संपन्न, 30 प्रस्तावों को मिली मंजूरी; अमेठी में बनेगी जेल
विक्रम वेधा (Vikram Vedha) को बॉक्स ऑफिस पर टिके हुए अब 14 दिन हो चुके हैं, लेकिन कलेक्शन देखकर लग नहीं रहा है कि फिल्म कुछ खास कमाल दिखा पाएगी क्योंकि शुक्रवार को कुछ नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला और भी मुश्किल बना देंगी।
विक्रम वेधा (Vikram Vedha) की कमाई
30 सितंबर को रिलीज हुई विक्रम वेधा ने बॉक्स ऑफिस पर 10.58 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। कुछ ही दिनों में विक्रम वेधा का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ के पार हो गया, लेकिन घरेलू कलेक्शन में फिल्म अभी भी ये आंकड़ा छू पाने में असफल है।
फिल्म ने 14 वें दिन यानी गुरुवार को देशभर में महज 95 लाख का बिजनेस किया। इसके साथ ही विक्रम वेधा का कुल कलेक्शन लगभग 73.73 करोड़ का हो गया है।
Vikram Vedha के 14 दिनों की कमाई
पहला दिन- Rs. 10.58 cr
दूसरा दिन- Rs. 12.51 cr
तीसरे दिन- Rs. 13.85 cr
चौथा दिन- Rs. 5.39 cr
पांचवा दिन- Rs. 5.77 cr
छठवां दिन- Rs. 7.21 cr
सातवां दिन- Rs. 3.26 cr
आठवां दिन- Rs. 2.54 cr
नौवां दिन- Rs. 3.94 cr
दसवां दिन- Rs. 3.96 cr
ग्यारहवां दिन- Rs. 1.47 cr
बारहवां दिन- Rs. 1.28 cr
तेरहवां दिन- Rs. 1.10 cr
चौदहवां दिन- Rs. 0.95 cr
कुल कमाई~ Rs. 73.73 cr
तलिम फिल्म की रीमेक है विक्रम वेधा
बता दें कि ऋतिक-सैफ स्टारर फिल्म विक्रम वेधा इसी नाम की तमिल फिल्म का रीमेक है। दोनों ही फिल्मों को पुष्कर और गायत्री की जोड़ी ने डायरेक्ट किया है।
Vikram Vedha box office collection, Vikram Vedha, Vikram Vedha BO collection,