मुंबई। मां काली के विवादित पोस्टर से चर्चा में आईं फिल्म मेकर लीना मणिमेकलाई पर अब द कश्मीर फाइल्स फेम निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करके मजाक उड़ाया है। उन्होंने लीना के इंटरव्यू को कोट किया है। इसमें वह अपने पोस्टर के बचाव में बोली हैं। इस पोस्टर में देवी काली को सिगरेट पीते दिखाया गया है। विवेक ने इसी पोस्टर को रीट्वीट करते हुए लीना पर तंज कसा है।
विवेक ने उड़ाया मजाक
विवेक ने लीना का जो कोट शेयर किया है, उसमें उन्होंने कहा था, मेरी काली Queer हैं। वह स्वतंत्र आत्मा वाली हैं। वह पितृ सत्ता पर थूकती हैं। वह हिंदुत्व को ध्वस्त करती हैं। वह पूंजीवाद को नष्ट करती हैं। वह हर किसी को अपने हजारों हाथों से गले लगाती हैं।
इस पर विवेक ने कई मजाक उड़ाने वाले इमोजी बनाते हुए लिखा है, क्या कोई इस तरह के जागे हुए पागलों को ध्वस्त कर सकता है? लीना को इस पोस्टर के लिए काफी खरी-खोटी सुननी पड़ रही है। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। अब विवेक का ट्वीट भी चर्चा में है।
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
Can someone dismantle such crazy wokes? Please. https://t.co/Xee5nwOEwX— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) July 11, 2022
चर्चा में रहते हैं विवेक के ट्वीट्स
विवेक के इस ट्वीट पर कई लोगों ने लीना के खिलाफ कमेंट्स किए हैं। विवेक अग्निहोत्री अपने बेबाक ट्वीट्स के लिए सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स पूरी दुनिया में चर्चा में रही। फिल्म में 300 करोड़ के ऊपर कमाई की थी।
फिल्म पर भी सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई थी। लोगों ने फिल्म को प्रोपागैंडा फैलाने वाला बताया था। वहीं कई कश्मीरी लोगों ने विस्थापन के वक्त उन पर हुए अत्याचारों की गवाही दी थी और अपनी कहानियां साझा की थीं।