लंदन। बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में रविवार का दिन भारतीय टीम के लिए शानदार रहा। रविवार को कुल 15 पदकों के साथ भारतीय टीम पदक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गयी। भारत के खाते में अब तक कुल 55 मेडल आ चुके हैं जिसमें 18 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। टॉप 3 पोजीशन पर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा हैं।
टॉप 10 देशों की मेडल टैली इस प्रकार है-
देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल
ऑस्ट्रेलिया 66 55 53 174
इंग्लैंड 55 59 52 166
कनाडा 26 31 34 91
न्यूजीलैंड 19 12 17 48
भारत 18 15 22 55
स्कॉटलैंड 12 11 26 49
नाइजीरिया 12 9 14 35
वेल्स 8 6 13 27
साउथ अफ्रीका 7 9 11 27
नॉर्दर्न आयरलैंड 7 7 4 18
आखिरी दिन 6 पदक दांव पर
रविवार को बेहतर प्रदर्शन के बाद CWG 2022 के आखिरी दिन आज सोमवार को भारतीय खिलाड़ी 6 फाइनल इवेंट में हिस्सा लेंगे। भारतीय हॉकी टीम अपना फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।
महिला एकल बैडमिंटन में पीवी सिंधू अपने फाइनल मैच में गोल्ड मेडल पक्का करने उतरेंगी। पुरुष एकल के फाइनल में लक्ष्य सेन अपना फाइनल मुकाबला खेलेंगे। टेबल टेनिस में पुरुष एकल में शरत आज फाइनल मैच वहीं साथियान अपना ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे। मेन्स डबल्स बैडमिंटन के फाइनल मैच में सात्विक और चिराग की जोड़ी अपने फाइनल मुकाबले में है।