दोहा। गल्फ देश कतर की राजधानी दोहा में खेले जा रहे FIFA World Cup 2022 के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ब्राजील ने कमाल का खेल दिखाते हुए दक्षिण कोरिया को 4-1 के बड़े अंतर से मात दी। इस मुकाबले में ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने चोट के बाद वापसी की। उन्होंने अपनी वापसी पर कमाल का प्रदर्शन किया और 1 गोल दाग टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें
FIFA WC: फ्रांस से हारकर पोलैंड बाहर, फिर चला एमबापे का जादू
सर्दियों में पानी है मुलायम त्वचा, ये टिप्स करें फॉलो
ब्राजील ने किया कमाल
दक्षिण कोरिया के खिलाफ ब्राजील ने पहले हाफ में ही 4 गोल दाग टीम की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी। ब्राजील के लिए पहला गोल 7वें मिनट में विनीशियस जूनियर ने, दूसरा गोल 13वें मिनट में नेमार, तीसरा 29वें मिनट में रिचर्लिसन और चौथा गोल 36वें मिनट में लुकस पकेटा ने किया।
इस पूरे मुकाबले में ब्राजील शुरु से ही हावी रहा औऱ उन्होंने दक्षिण कोरिया को वापसी करने का एक भी मौका नहीं दिया। इस मैच में दक्षिण कोरिया के लिए एक मात्र गोल 76वें मिनट में पाइक सियुंग हो ने किया।
नेमार रहे ब्राजील के जीत के हीरो
ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने अपनी चोट से वापसी करते हुए कमाल की वापसी की। उन्होंने दक्षिण कोरिया के खिलाफ कमाल का खेल दिखाया। नेमार ने इस मुकाबले में एक गोल किया। इसके अलावा उन्होंने गोल करने में मदद भी किया। नेमार ने ब्राजील के लिए 76 गोल कर दिया है। अब वह ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल (पेले के 77 गोल) से सिर्फ दो गोल पीछे हैं। पेले ने ब्राजील के लिए अब तक सबसे अधिक गोल किया है।
FIFA World Cup, Brazil reaches quarter-finals, South Korea out from FIFA World Cup, FIFA World Cup 2022,