दोहा। कतर में होने वाले फीफा विश्व कप 2022 (Fifa World Cup) के लिए टीमें पहुंच चुकी है, प्रैक्टिस मैच भी शुरू हो गए है। इसी क्रम में युवा खिलाड़ी अंसू फाटी के शानदार खेल के दम पर स्पेन ने अपने आखिरी अभ्यास मैच में जॉर्डन को 3-1 से शिकस्त दी। टीम के लिए गेवी पेज और निको विलियम्स ने भी गोल दागे।
यह भी पढ़ें
ICC T20 ranking: बैटिंग में सूर्या टॉप पर, हार्दिक पांड्या तीसरे नंबर के ऑलराउंडर
श्रद्धा हत्याकांड: पुलिस को मिली आरोपी आफताब की पांच दिन की रिमांड
राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश कर रहे फाटी ने शानदार लय में होने का सबूत देते हुए मैच के 13वें मिनट में गोल किया। एक समय स्पेन के लिए सबसे कम उम्र में गोल करने का रिकॉर्ड बनाने वाले फाटी ने अक्टूबर 2020 के बाद किसी आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। जॉर्डन के लिए मैच के आखिरी लम्हों में हमजा अल-दर्दौर ने गोल किया।
एक अन्य अभ्यास मैच में दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना मैदान में उतरी पुर्तगाल की टीम ने नाइजीरिया को 4-0 से हराया। इस मैच में ब्रूनो फर्नांडेस ने दो गोल दागे। टीम के लिए गोंकालो रामोस और जोआओ मायरियो भी गोल किये। रोनाल्डो पेट की परेशानी के कारण बुधवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया था।
अन्य अभ्यास मैचों में रूस की जगह विश्व कप में शामिल होने वाले घाना ने स्विट्जरलैंड को 2-0 से हराया। विश्व कप के लिए 36 साल बाद क्वालीफाई करने वाले कनाडा ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जापान को 2-1 से मात दी।
Fifa World Cup, Fifa World Cup 2022, Fifa World Cup 2022 in Qutar,