Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

IPL 2023: आज SRH को हराकर प्लेऑफ में जगह सुरक्षित करना चाहेगी GT

GT would like to beat SRH today in IPL 2023 GT would like to beat SRH today in IPL 2023

अहमदाबाद। आईपीएल 2023 में आज सोमवार को गुजरात टाइटंस की टीम पिछले मैच की नाकामी को भुलाकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यहां नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में ठोस प्रदर्शन करके प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित करने की कोशिश करेगी।

मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस के लिए प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए एक और जीत पर्याप्त होगी जबकि सनराइजर्स के 11 मैचों में चार जीत से आठ अंक हैं और वह अगले दौर में जगह बनाने की दौड़ से लगभग बाहर हो चुका है। उसके लिए लड़ाई अब सम्मान की रह गई है।

गुजरात को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था जिसमें राशिद खान ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन उसके अन्य खिलाड़ी नहीं चल पाए थे। उसके गेंदबाज सूर्यकुमार यादव पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे थे जबकि उसके प्रमुख बल्लेबाज भी नहीं चल पाए थे।

गुजरात 12 मैचों में 16 अंक लेकर अब भी अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है लेकिन उसे किंतु-परंतु की परिस्थितियों से बचने के लिए अगले दोनों मैचों में गलतियों में सुधार करके बेहतर प्रदर्शन करना होगा। कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी टीम की 12 मैचों में चौथी हार के बाद कहा था, हम एक समूह के रूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। हमारी गेंदबाजी भी अच्छी नहीं रही। हमारी या तो स्पष्ट रणनीति नहीं थी या फिर हम उस पर अमल नहीं कर पाए।

ऑलराउंडर राशिद खान अहम कड़ी

बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज नहीं चल पाए और राशिद खान की तूफानी अर्धशतकीय पारी के बावजूद टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस स्टार स्पिनर ने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया था।

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी उस मैच में नहीं चल पाए थे लेकिन वह नई गेंद से अपना जादू बिखेरने के लिए फिर से तैयार होंगे। मोहित शर्मा को पूर्व के मैचों में बीच के ओवरों में उपयोग किया गया था लेकिन मुंबई के खिलाफ उन्हें नई गेंद सौंपी गई थी। गुजरात टाइटंस का यह दांव हालांकि नहीं चल पाया था।

हैदराबाद को शीर्ष क्रम से मिली है निराशा

दूसरी तरफ सनराइजर्स की टीम अगर-मगर की कठिन डगर में फंसी हुई है तथा उसे अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतने के अलावा अन्य टीमों से भी अनुकूल परिणाम के लिए प्रार्थना करनी होगी। सनराइजर्स की टीम अपनी गलतियों से ही ऐसी परिस्थिति में पहुंची है। लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ एक समय वह जीत की स्थिति में थी, लेकिन उसके गेंदबाज अंतिम छह ओवरों में 80 रन का बचाव नहीं कर पाए थे।

लखनऊ की तरफ से निकोलस पूरन ने मैच का पासा पलटने वाली पारी खेली थी। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी और प्रमुख गेंदबाजों के नहीं चल पाने से सनराइजर्स को इस सत्र में बड़ा नुकसान हुआ है। शीर्ष क्रम में मयंक अग्रवाल की जगह अनमोलप्रीत सिंह को रखा गया लेकिन वह भी अभी तक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं।

राहुल त्रिपाठी की नाकामी भी टीम को भारी पड़ रही है। उन्होंने अब तक 11 मैचों में केवल 199 रन बनाए हैं। कप्तान एडेन मार्करम भी आगे बढ़कर नेतृत्व नहीं कर पाए हैं। उन्होंने 10 मैचों में 207 रन बनाए हैं। टीम तेज गेंदबाज उमरान मलिक का भी सही उपयोग नहीं कर पाई है जिन्होंने अपना अंतिम मैच 29 अप्रैल को खेला था। अब्दुल समद का फॉर्म में वापसी करना हालांकि टीम के लिए सकारात्मक संकेत है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी।

Previous Post
Dhirendra Shastri statement of Hindu Rashtra

धीरेंद्र शास्त्री के हिन्दू राष्ट्र के बयान पर गरमाई सियासत, जदयू नेता बोले- संसद में जाएं

Next Post
SC orders immediate release of Imran Khan

इमरान खान को रिहा करने वाले चीफ जस्टिस को हटाने की तैयारी, लाया जाएगा निंदा प्रस्ताव

Advertisement