आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 29वें मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ हो रही है। भारतीय टीम ने अब तक खेले अपने सभी पांच मैचों में जीत का स्वाद चखा है।
भारत और इंग्लैंड के बीच आज वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत और इंग्लैंड दोनों ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद और मार्क वुड।
इंग्लैंड बना टॉस का बॉस
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने रविवार को वर्ल्ड कप 2023 के 29वें मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।