नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत कल 20 सितंबर से हो रही है। 3 मैचों की यह सीरीज T20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों ही टीमों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। 3 टी20 मैचों की इस सीरीज का पहला मैच कल मोहाली में खेला जाएगा।
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप का डिफेंडिंग चैंपियन है। इस बार भी ऑस्ट्रेलिया फेवरेट टीमों में से एक है। ऐसे में इस सीरीज में टीम इंडिया के पास अपनी परफैक्ट प्लेइंग इलेवन आजमाने का शानदार मौका है।
टीम इंडिया ने इसके लिए 15 सदस्यीय टीम की भी घोषणा कर दी है। अच्छी खबर है यह है कि जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है जिनकी कमी एशिया कप में टीम को खली थी। एशिया कप के प्रदर्शन के बाद टीम के सामने वर्ल्ड कप से पहले कई सवाल खड़े हैं जिसका जवाब वह ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ढूंढने का प्रयास करेगी।
भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का कार्यक्रम
20 सितंबर 2022, पहला टी20, मोहाली
23 सितंबर 2022, दूसरा टी20, नागपुर
25 सितंबर 2022, तीसरा टी20 हैदराबाद
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टी20 टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, रिषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम
आरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस (उप-कप्तान), एश्टन एगर, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरॉन ग्रीन, एडम ज़म्पा, नाथन एलिस, डेनियल सैम्स और सीन एबॉट।