नागपुर। नौ फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज के नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले मुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा भारी दिख रहा है। भारतीय टीम की नजर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चौथी सीरीज जीतने पर होगी।
कंगारूओं के खिलाफ भारत को सीरीज में पिछली हार 2014-15 में मिली थी। उसके बाद 2017 में घरेलू मैदान पर 2-1 से जीत मिली थी। फिर 2018-19 और 2020-21 में दोनों सीरीज ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर भारत 2-1 के अंतर से जीता था।
नागपुर में टीम इंडिया नवंबर 2017 के बाद पहली बार टेस्ट मैच खेलेगी। तब उसने श्रीलंका को पारी और 239 रन से हराया था। टीम इंडिया इस मैदान पर 2010 के बाद से नहीं हारी है।
उसे पिछली हार फरवरी 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली थी। तब पारी और छह रन से हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद भारतीय टीम ने यहां न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को हराया। इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट ड्रॉ रहा था। भारतीय टीम नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2008 के बाद पहली बार खेलेगी। पिछली बार उसे 172 रनों से जीत मिली थी।
नागपुर में भारत के मुकाबले
साल खिलाफ नतीजा
2008 ऑस्ट्रेलिया भारत 172 रन से जीता
2010 दक्षिण अफ्रीका SA पारी और छह रन से जीता
2010 न्यूजीलैंड भारत पारी और 198 रन से जीता
2012 इंग्लैंड ड्रॉ
2015 दक्षिण अफ्रीका भारत 124 रन से जीता
2017 श्रीलंका भारत पारी और 239 रन से जीता
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
मैच तारीख जगह समय
पहला टेस्ट 9-13 फरवरी नागपुर सुबह 9:30 बजे
दूसरा टेस्ट 17-21 फरवरी दिल्ली सुबह 9:30 बजे
तीसरा टेस्ट 1-5 मार्च धर्मशाला सुबह 9:30 बजे
चौथा टेस्ट 9-13 मार्च अहमदाबाद सुबह 9:30 बजे
पहले दो मैचों के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान) शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, केएल राहुल, एस भरत, ईशान किशन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
ऑस्ट्रेलिया की टीम
उस्मान ख्वाजा, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मार्नश लाबुशेन, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, पीटर हैंड्सकॉम्ब, पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वीपसन।