ताइवान (ताइपे)। 9वीं वर्ल्ड ताइची प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज खेलते हुए भारत के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में तीन गोल्ड, 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर धमाकेदार इंट्री की। ताइवान की राजधानी ताइपे में हुई इस नवी विश्व ताइची प्रतियोगिता में 22 देशों के 3000 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय ताइची और पुश हैंड खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
यह जानकारी कुंग फू फेडरेशन ऑफ इंडिया की महासचिव श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने बताया कि दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ 25-26 अक्टूबर 2025 को ताइपे में ताइपे एरिना मल्टीस्टोरी स्टेडियम में हुआ था। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन वर्ल्ड ताइची फेडरेशन के अध्यक्ष ग्रैंडमास्टर मिस्टर ये वेन क्वान ने किया।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 8 सदस्यीय भारतीय टीम अंतर्राष्ट्रीय कोच ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, मंजू , आकाश आनंद, संस्कृति , खुशी , श्रुति सिंह और निर्भय राज 21 अक्टूबर को पहुंचे थे। आज प्रतियोगिता के दूसरे दिन यांग स्टाइल ताइची में आकाश आनंद ने स्टाइल ताई ची पुरुष वर्ग में एक गोल्ड, यांग स्टाइल ताई ची स्टिक एक गोल्ड और फिक्स्ड पुश हैंड पुरुष वर्ग में एक सिल्वर पदक व ताई ची फॉर्म पुरुष वर्ग कांस्य पदक जीत कर कुल चार पदक प्राप्त किया। फिक्स्ड पुश हैंड पुरुष वर्ग में निर्भय राज ने एक गोल्ड जीता। संस्कृति त्रिपाठी ने यांग स्टाइल ताई ची महिला वर्ग में एक सिल्वर मेडल जीता। खुशी त्रिपाठी ने यांग स्टाइल ताई ची स्टिक वर्ग में एक सिल्वर मेडल जीता।
भारतीय टीम अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि समापन समारोह के रंगारंग कार्यक्रम में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने सांस्कृतिक संवर्धन कार्यक्रम के तहत अपने अपने देशों के कार्यक्रम पेश किए जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने भारत देश की संस्कृति विरासत को उपस्थित विशाल जैन समूह के समक्ष अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जिससे अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारतीय संस्कृति ,समृद्ध विरासत का लोगो पता चल सके जिसमें उन्होंने जन समूह के समक्ष सूर्य नमस्कार, कलारिपयट्टू, शिव तांडव, इंडियन फीमेल ट्राइबल, भांगड़ा और घूमर नृत्य का अत्यंत आकर्षक प्रस्तुत कर विदेशी खिलाड़ियों का मनमोह लिया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय संघ के अध्यक्ष और महासचिव सहित समस्त लोगों ने कार्यक्रम की भूल-भूल प्रशंसा की और बधाइयां दी।