नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर ये खिताब पांचवी बार अपने नाम किया है। पहले तीन क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद आखिरकार टीम इंडिया ने चौथे और आखिरी क्वार्टर में शानदार गोल करके 1-0 की बढ़त बनाई, जो अंत तक कायम रही। मैच का निर्णायक गोल जुगराज ने किया। चीन ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी और उससे पहले ही बार में शिकस्त मिली है।
पहले क्वार्टर में दोनों टीमों की तरफ से कोई भी प्लेयर्स गोल करने में नाकाम रहे। भारत ने गोल करने के मौके बनाए, लेकिन टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई। भारत को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला। पर भारतीय हॉकी टीम उसे भुना नहीं पाई। दूसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं हुआ। इस क्वार्टर में चीन के डिफेंस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और भारतीय प्लेयर्स को रोके रखा। तीसरे क्वार्टर में चीन ने गोल करने के लिए कई हमले किए हैं, लेकिन उनकी भारतीय गोलकीपर कृष्णा पाठक के आगे एक ना चली।
जब दोनों टीमों के बीच तीसरे क्वार्टर तक कोई गोल नहीं हुआ। ऐसे में लग रहा था कि पेनल्टी शूटआउट में चला जाएगा। लेकिन इसके बाद जुगराज सिंह ने बेहतरीन मैदानी गोल करके टीम को मैच में 1-0 की बढ़त दिला दी। इससे भारतीय हॉकी टीम को जीतने की उम्मीदें बढ़ गईं। इसके बाद भारत ने चीन को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। जुगराज फाइनल में किया गोल टीम को ट्ऱॉफी जीतने में अहम साबित हुआ।