आईपीएल 2022 में बायो-बबल के बीच भी खिलाड़ी जमकर मस्ती कर रहे हैं। बुधवार (27 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की वेडिंग सेरेमनी में टीम के साथियों ने जमकर डांस किया। आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भी सेरेमनी में ब्लैक कुर्ता पजामा पहनकर आए थे। उन्होंने शाहबाज अहमद और आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी के साथ खूब मस्ती की। टीम के अन्य खिलाड़ी भी जमकर थिरके। विराट का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Virat Kohli & Shabaz Dancing 🕺🥳
Virat Looking So Happy ♥️@imVkohli@RcbianOfficial @RCBTweets#ViratKohli #RCB #Shabazahmed #ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/UzX1UKV2Bd— Prajwal (@Prajwal2742) April 27, 2022
फॉर्म की चिंता से दूर दिखे विराट कोहली
विराट कोहली का बल्ला इन दिनों चल नहीं रहा है। उन्होंने आईपीएल के 9 मैचों में सिर्फ 128 रन बनाए हैं। पिछली तीन पारियों में वह दो बार खाता खोलने में ही असफल रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट के कई जानकार विराट कोहली आईपीएल से हट जाने की सलाह दे रहे हैं। इसके बावजूद आरसीबी टीम प्रबंधन ने उन पर पूरा भरोसा जताया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्हें तीसरे नंबर की जगह ओपनिंग करने के लिए भेजा गया है। हालांकि, वह सिर्फ 9 रन बनाकर ही चलते बने।
नवंबर 2019 से नहीं लगा सके हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक
इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 शतक ठोक चुके विराट ने आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में सेंचुरी जड़ा था. इसके बाद से मानो उनका बल्ला उनसे रूठ गया है.