नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज खिलाड़ियों और कोच को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार अर्जुन अवॉर्ड, द्रोणाचार्य अवॉर्ड और ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किया। अर्जुन अवॉर्ड के लिए इस साल 25 खिलाड़ियों को चुना गया है। द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सात कोच और ध्यानचंद अवॉर्ड से चार खिलाड़ी सम्मानित किए गए।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने स्टार शटलर लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह दोनों इस साल थॉमस कप जीतकर इतिहास रचना वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। वहीं, लक्ष्य ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीता था।
अर्जुन अवॉर्ड के लिए सम्मानित किए जा रहे अधिकतर खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए पदक लेकर आए थे। लक्ष्य के अलावा महिला मुक्केबाज निकहत जरीन और पहलवान अंशु मलिक भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किए गए हैं। भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद को भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस साल क्रिकेट के किसी खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड के लिए नहीं चुना गया है।
अर्जुन अवॉर्ड 2022 की पूरी सूची
सीमा पूनिया (एथलेटिक्स)
एल्डौस पाल (एथलेटिक्स)
अविनाश साबले (एथलेटिक्स)
लक्ष्य सेन (बैडमिंटन)
एच एस प्रणय (बैडमिंटन)
अमित (मुक्केबाजी)
निकहत जरीन (मुक्केबाजी)
भक्ति कुलकर्णी (शतरंज)
आर प्रज्ञानानंदा (शतरंज)
दीप ग्रेस इक्का (हॉकी)
सुशीला देवी (जूडो)
साक्षी कुमारी (कबड्डी)
नयन मोनी सैकिया (लानबाल)
सागर ओव्हालकर (मलखम्ब)
इलावेनिल वालारिवान (निशानेबाजी)
ओमप्रकाश मिठारवाल (निशानेबाजी)
श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस)
विकास ठाकुर (भारोत्तोलन)
अंशु (कुश्ती)
सरिता (कुश्ती)
परवीन (वुशू)
मानसी जोशी (पैरा बैडमिंटन)
तरूण ढिल्लो (पैरा बैडमिंटन)
स्वप्निल पाटिल (पैरा तैराकी)
जर्लिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन)