नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के लिए 16 टीमों का चयन हो गया है। कल शुक्रवार को आखिरी दो टीम नीदरलैंड और जिम्बाब्वे ने इस सूची में जगह बना ली। अब 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए 16 टीमों के बीच वर्ल्ड चैंपियन बनने की जंग होगी।
इस साल टी20 वर्ल्ड कप आस्ट्रेलिया में होना है जिसको लेकर सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए क्वालिफायर मुकाबले चल रहे थे। ग्लोबल क्वालीफायर ए से आयरलैंड और यूएई ने जगह बनाई है।
ग्लोबल क्वालीफायर बी के जरिए टी20 विश्व कप 2022 में कल शुक्रवार को नीदरलैंड्स और जिम्बाब्वे की टीमों ने अपना स्थान पक्का कर लिया। सेमीफाइनल मुकाबले में जिम्बाब्वे ने न्यू पपुआ गिनीया को 27 रन से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में नीदरलैंड्स ने अमेरिका की टीम पर 7 विकेट से दमदार जीत हासिल की।
इस तरह दोनों टीमों ने विश्व कप का टिकट पक्का कर लिया। साल का टी20 विश्व कप 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच इस खेला जाना है। आईसीसी टी20 विश्व कप में क्वालीफायर के द्वारा पहुंचने वाली टीम मुख्य टूर्नामेंट में उतरने से पहले ग्रुप मुकाबलों में खेलना होगा।
यहां आठ टीमों के बीच सुपर 12 में पहुंचने वाली टीम के साथ मुकाबला करने के लिए जंग होगी। 15 नवंबर 2021 तक आइसीसी की रैंकिंग में टाप 12 में रहने वाली टीमों को ही मुख्य मुकाबले में सीधा प्रवेश मिला है। बाकी चार टीमों का फैसला क्वालीफायर मुकाबलों के बाद होगा।
सुपर 12 की टीमें
आस्ट्रेलिया, भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, नामिबिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, स्काटलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज
ग्लोबल ए के क्वालीफायर
आयरलैंड और यूएई
ग्लोबल बी के क्वालीफायर
जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स