नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोल रहा है। महज 15 साल की उम्र में वह जिस आत्मविश्वास के साथ खेल रहे हैं, उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। शुक्रवार को Rajasthan Royals और Royal Challengers Bengaluru के बीच खेले गए मुकाबले में वैभव ने विस्फोटक अंदाज में 78 रन की पारी खेली। उन्होंने लगभग 300 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 छक्के और 8 चौके जड़े।
उनकी इस शानदार पारी की बदौलत राजस्थान ने 202 रनों का लक्ष्य महज 18 ओवर में हासिल कर लिया और मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। वैभव की बल्लेबाजी से प्रभावित होकर विराट कोहली ने भी उनकी तारीफ की। मैच के दौरान वैभव का कैच कोहली ने ही पकड़ा था, जो आसान नहीं था। मुकाबले के बाद कोहली ने वैभव की कैप पर एक छोटा लेकिन खास संदेश लिखा— “Dear Vaibhav, Well Done.”
A job well done with a long road ahead! 💗 pic.twitter.com/tymVTrdeqK
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 11, 2026
इस सीजन में वैभव का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। 4 मैचों में वह 200 रन बना चुके हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप उनके पास है। वहीं, दूसरे स्थान पर यशस्वी जायसवाल 183 रनों के साथ मौजूद हैं।