अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा मालदीव्स में साथ छुट्टियां माना कर वापस लौटे हैं। दोनों की हॉलिडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी तस्वीरों को फैंस खूब पसंद भी करते हैं। मालदीव्स से वापस लौटने के बाद भी दोनों की यादें ताज़ा हैं। इसी के चलते अब अर्जुन कपूर ने अपनी लवर मलाइका के लिए एक रोमांटिक डिनर डेट का वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और काफी प्रतिक्रियाएं भी दी जा रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा ‘शी इज़ ओन फायर एंड इट्स ओन फ़्लीक।’ फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारें भी इस वीडियो पर कमैंट्स कर दोनों को बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका एक दूसरे को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे हैं। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘लव इज इन द एयर’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘अभी सलमान खान को बताता हूं रुको’. एक और यूजर लिखते हैं, ‘अरे भाई एक हफ्ते पहले ही सुना था कि आपका ब्रेकअप हो गया है।