बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को दिल्ली जाना काफी भरी पड़ गया है। अभिनेत्री अब बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी के निशाने पर आ गयी हैं। जहां आलिया अपनी फिल्मों और लव लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में बानी रहती हैं, वहीं अब कोविड-19 प्रोटोकॉल्स के उल्लंघन के चलते वो मुश्किलों में घिर गई हैं।
आलिया पर कोविड-19 गाइडलाइंस के उल्लंघन का आरोप
बता दें कि बीएमसी ने आलिया भट्ट पर कोविड-19 गाइडलाइंस के उल्लंघन का आरोप लगाया है। महाराष्ट्र खासकर मुंबई में कोविड-19 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में जहां अब तक 32 ऐसे मरीज मिले हैं जो ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित हैं। ऐसे में आलिया भट्ट भी सुर्खियों में आ गई हैं।
बीएमसी ने एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश
दरअसल होम क्वारंटीन नियम तोड़ने के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने बॉलीवुड अभिनेत्री पर महामारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। आलिया भट्ट की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन बीएमसी के नियमों के मुताबिक हाई रिस्क संपर्क लिस्ट में रखे गए लोगों के लिए 14 दिन होम क्वारंटीन रहना जरूरी है, लेकिन ब्रह्मास्त्र मूवी के प्रमोशन के लिए आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ दिल्ली चली गईं थीं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आलिया कई लोगों से मिली भी हैं।