सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही शहनाज़ गिल काफी गुमसुम रहने लगी हैं। उनकी ऐसी हालत को देख कर उनके फैंस को उनकी चिंता सताने लगी थी। शहनाज़ ने अब सोशल इवेंट्स में भाग लेना शुरू कर दिया है। वो सिद्धार्थ को खोने के दुख से उभरने लगी हैं। उन्होंने काम पर वापसी भी कर ली है। हाल ही में वो अपनी मैनेजर की इंगेजमेंट सेरेमनी में शामिल हुई थीं।
काफी वक़्त के बाद उन्हें हस्ते मुस्कुराते देख फैंस काफी खुश हैं। इस पार्टी में उन्हें डांस करते हुए भी देखा गया जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। ऐसे में आसिम रियाज़ ने शहनाज़ को लेकर एक अजीब ट्वीट किया है। आसिम ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैंने कुछ डांसिंग क्लिप्स देखीं…सच में लोग इतनी जल्दी अपने चाहनेवालों से उबर जाते हैं.. क्या बात… क्या बात…#Newworld।’

उनके इस ट्वीट से फैंस काफी नाराज़ हो गए हैं। आसिम को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। ट्विटर पर #SHAMEONASIMRIYAZ और #SHEHNAAZKIMARZI हैशटैग ट्रेंड करने लगे। शहनाज़ और सिद्धार्थ के फैंस आसिम को ट्रोल कर रहे हैं और आसिम पर काफी मिम्स भी बन रहे हैं।