टीवी की नागिन मौनी रॉय बीते लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हर कोई मौनी रॉय की शादी के बारे में बात कर रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मौनी रॉय ने कोर्ट मैरिज कर ली है। कुछ समय पहले ही मौनी रॉय ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि शादी की तय तारीख से पहले ही मौनी रॉय दुल्हन बन गई हैं।

ये तस्वीरें शेयर करते हुए मौनी रॉय ने ये बात साफ कर दी है कि उनका ये लुक सत्यनारायण की कथा का है। यानी मौनी रॉय ने अब तक भी शादी नहीं की है। तस्वीरें देखकर फैंस बस कंफ्यूज हो रहे हैं।

अपनी पोस्ट में मौनी रॉय माता पार्वती के बारे में बात करती नजर आईं। मौनी रॉय ने लिखा, आज केरल में थिरुवथिरा त्योहार मनाया जा रहा है। माना जाता है कि आज के दिन शिव और पार्वती लंबे समय बाद एक दूसरे से मिले थे। तस्वीर में मौनी रॉय सिल्क की साड़ी और गले में फूलों की माला पहने नजर आईं। मौनी रॉय के इस लुक को देखकर ही फैंस उनपर शक करने लगे।