देश में लगातार चार दिनों तक नए कोरोना केस में गिरावट के बाद एक बार फिर केस बढ़े हैं। मंगलवार को 2,83,499 मामले सामने आए। इस दौरान 2.98 लाख लोग ठीक भी हुए, जबकि 659 लोगों की मौत हुई है। पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में करीब 27,000 की बढ़ोतरी हुई है। देश में फिलहाल कुल एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 22.15 लाख है। कुल केस 4 करोड़ के पार पहुंच गए हैं।
सोमवार को देश में 2,55,874 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 2.67 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 614 लोगों की मौत हुई थी। वहीं रविवार को देश में 3,06,064 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। शनिवार को 3,33,533 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 3,37,704 संक्रमित मिले थे और गुरुवार को 3,47,254 लोग संक्रमित मिले थे। यानी शुक्रवार से लगातार कोरोना केस में गिरावट आ रही थी।
राज्य में मंगलवार को नए केस में तेजी आई है। 55,475 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 30,226 मरीज ठीक हुए हैं और 70 लोगों की मौत हुई। सोमवार को मुकाबले नए केस 25,249 बढ़े हैं। सोमवार को राज्य में 26,514 नए संक्रमित मिले थे, जबकि 30,710 मरीज ठीक हुए थे और 13 लोगों की मौत हुई थी। यहां अब तक कुल 57.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 53.86 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,141 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 2,85,365 है। पॉजिटिविटी रेट 47.72% से बढ़कर 49.41% हो गया है।