साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष अपनी पत्नी से अलग हो गए हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी पत्नी से अलग होने की बात कही है। दोनों के रिश्ते को 18 का वक़्त बीत चुका है। फैंस इस खबर से काफी दुखी हैं और जानना चाहते हैं कि दोनों ने रिश्ते को खत्म करने का फैसला क्यों लिया। इस कपल के दो बच्चे हैं, यात्रा और लिंगा जिनकी उम्र 11 और 15 साल है।
🙏🙏🙏🙏🙏 pic.twitter.com/hAPu2aPp4n
— Dhanush (@dhanushkraja) January 17, 2022
इस बात की जानकारी धनुष ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। धनुष ने अपने स्टेटमेंट में लिखा, ’18 साल का साथ… एक दोस्त की तरह, एक कपल की तरह और माता-पिता की तरह, एक दूसरे के शुभचिंतक, इस सफर ने ग्रोथ किया, समझा, एडजस्ट किया, अडॉप्ट किया। आज हम वहां खड़े हैं जहां से हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं।’
इस स्टेमेंट में आगे लिखा है, ‘ऐश्वर्या और मैंने अलग होने के फैसला किया है, हमें वक्त लगा ये समझने में कि अलग-अलग हम बेहतर हैं। हमारे फैसले की इज्जत करिए और हमें हमारी निजता दीजिए इससे डील करने में।’ बता दें कि ऐश्वर्या, सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं और धनुष- ऐश्वर्या की शादी साल 2014 में हुई थी।