सलमान खान के फैंस के लिए एक खुश खबरी है। उनकी कामियाब फिल्मों में शुमार ‘बजरंगी भाईजान 2’ का अब सीक्वल बनाने की तैयार है। इस बात का एलान खुद भाईजान ने किया है। बजरंगी भाईजान के म्यूजिक,स्टोरी लाइन और सभी किरदारों को जनता ने खूब पसंद किया था।
अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर इस मूवी का जादू चलाने के लिए सलमान ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सलमान खान ने इस बात का ऐलान रविवार को मुंबई में आरआरआर के इवेंट में किया। इस मौके पर आरआरआर के डायरेक्टर एसएस राजामौली और एक्टर जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और प्रोड्यूसर करण जौहर भी मौजूद थे।

आरआरआर के इवेंट ने बताया कि एसएस राजामौली के पिता ने उन्हें उनके करियर की बेस्ट फिल्म दी। इस पर करण जौहर ने सलमान खान से पूछा कि ‘तो हम मान लें कि यह फिल्म का आधिकारिक ऐलान है?’ इस पर सलमान खान ने जवाब दिया, ‘हां, करण।’ इस तरह सलमान खान ने बहुत ही साधारण अंदाज में ‘बजरंगी भाईजान 2’ का ऐलान कर दिया है।