देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड स्टार्स भी इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सोनू निगम के साथ ही उनका बीटा निवान और पत्नी मधुरिमा निगम भी संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि सोनू निगम अपने परिवार के साथ फ़िलहाल दुबई में हैं और वहीं क्वारंटाइन हैं।
इस बात की जानकारी सिंगर ने खुद सोशल मीडिया के ज़रिए दी है। सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में उन्होंने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए लोगों को अपना ध्यान रखने के लिए कहा है।
सिंगर ने वीडियो में कहा, ‘आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। मैं कोविड पॉजिटिव हूं। काफी लोगों को ये बात पता है और काफी लोगों को नहीं पता। लेकिन ये भी सच है कि मुझे नहीं लग रहा कि मैं कोविड पॉजिटिव हूं। मैं दुबई में हूं। मुझे इंडिया आना था क्यूंकि भुवनेश्वर में मुझे परफॉर्म करना था और सुपर सिंगर सीजन 3 का शूट भी करना था।’