जाने माने टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी के घर शादी के 11 साल बाद एक नन्हीं परी ने कदम रखा है। देबीना ने 3 अप्रैल को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बेटी की पहली झलक दिखाते हुए फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है। इस वीडियो में गुरमीत और देबिना के हाथ के साथ बेटी का हाथ देखा जा सकता है।
4 अप्रैल को कपल ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा ‘पूरे आभार के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। 3-4-2022, आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।’ वीडियो शेयर होते ही वायरल हो गया। 24 घंटे से भी कम समय में वीडियो को 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने कमेंट सेक्शन में कपल को बधाई देते हुए अपनी एक्साइटमेंट और खुशी जताई है। इनके अलावा अर्जुन बिजलानी समेत कई सेलेब्स ने भी कपल को गुड विशेज दी है। देबिना और गुरमीत की शादी 11 साल पहले हुई थी। दोनों हमेशा ही अपने मजबूत बॉन्ड को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। 9 फरवरी को कपल ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये बताया था कि वे माता-पिता बनने वाले हैं।